स्वच्छ भारत अभियान निबंध : Download PDF
स्वच्छ भारत अभियान जिसे क्लीन इंडिया मिशन या क्लीन इंडिया ड्राइव भी कहते है भारत सरकार के द्वारा चलाया जाने वाला स्वछता का सबसे बड़ा अभियान है जिसमे भारत के सभी गावों एवं शहरो की गलियों, सड़को एवं शौचालयों को साफ़ करने व् जहाँ कही पर शौचालयों नहीं है वहां नए बनाने का लक्ष्य रखा गया है | भारत के प्रधान मंत्री के आह्वान पर स्वच्छ भारत अभियान मे देश की बड़ी बड़ी हस्तिययों को भी जोड़ा गया है जिससे देश के आम नागरिको को इस अभियान से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जा सके | स्वच्छ भारत अभियान के लिए क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, योग गुरु बाबा रामदेव, एक्टर कमल हसन, प्रियंका चोपड़ा आदि लोगो को नामित किया गया है जो की समय समय पर अलग अलग कार्यकर्मो के द्वारा देश की जनता को प्रेरित करते रहते है | Click here to download PDF

Hindi Essay on Swachh Bharat Abhiyan
स्वच्छ भारत अभियान को भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने महात्मा गाँधी के जन्म दिन 2 अक्टूबर 2014 को राजघाट, नयी दिल्ली से शुरू किया था | दुनिया मे यह अभियान सबसे बड़ा सफाई अभियान माना गया है जिसमे लाखो सरकारी कर्मचारी के साथ देश की मशहूर हस्तियां, एनजीओ, छात्र संगठन, नेता के साथ आम जनता भी दिल से जुडी हुई है | भारत मे स्वछता अभियान को शुरू करने के पीछे देश की गंदगी हटाने के साथ देश मे शौचालय सुविधाएं उपलब्ध करने का लक्ष्य रखा गया है | इसके लिए सरकार की तरफ से आर्थिक मदद मुहैया कराई जाती है जिससे की गरीब परिवार के साथ साथ सामुदायिक व् पब्लिक शौचालय का ज्यादा से ज्यादा निर्माण हो सके | इसके लिए सरकार का लक्ष्य 5 साल मे पुरे देश को खुले मे शौच मुक्त बनाना है एवं प्रधान मंत्री जी ने कहा है की हम 2 अक्टूबर 2019 जो की महात्मा गाँधी जी की 150 वी जन्म शताब्दी है तक देश के सभी गावों मे 1.96 लाख करोड़ खर्च करके 20 लाख शौचालय बनवा देंगे|
Read Also- Hindi Poem on Mother
Read Also – राष्ट्रीय ध्वज पर निबंध
Read Also – मातृत्व अवकाश के लाभ संशोधन विधेयक 2017
गावों मे अभियान के लिए पेयजल और स्वच्छता और ग्रामीण विकास के मंत्रालय ग्रामीण इलाकों की जिम्मेदारी लेंगे और शहरी विकास मंत्रालय शहरों के इस मिशन को देखभाल करेगा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान को राजनीति से पहले और देश भक्ति वाला अभियान बताते हुए कहा था की सभी राजनितिक दल व् संगठन को आगे आकर इस अभियान की सफलता के लिए काम करना चाहिए एवं इसमें किसी भी प्रकार की राजनीती नहीं होनी चाहिए | हमको और आपको ये समझना होगा की सिर्फ सरकारी प्रयास से कुछ नहीं होगा हम सभी को अपने अंदर परिवर्तन लाना होगा व् सफाई की अलख जगानी होगी | प्रत्येक नागरिक को यह समझ लेना चाहिए कि यह अभियान उनके खुद के लिए है जितना साफ़ आपका शहर व् देश होगा उतना ही अच्छा आपका स्वास्थ होगा | इसलिए हमें बढ़ चढ़कर पूरी भागीदारी व् जिम्मेदारी के साथ स्वच्छ भारत स्वच्छ अभियान को सफल बनाना होगा और आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए आज हमें यह कसम खानी होगी कि सरकार के साथ साथ हम भी पूरा योगदान देंगे | Click here to download PDF
Read Also – Essay on Diwali
Read Also – Popular Hindi muhavare
Read Also – Essay on Rakha Bandhan
Read Also – Essay on Mother
Very nice..!!
it wazz quits nice but if it could have improved more,it would be better than the best.
It is better but not best
Thanks for your feedback….